एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ को दूसरे दिन तक 93 प्रतिशत अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एनटीपीसी की अक्षय ऊर्जा इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के दूसरे दिन 93 प्रतिशत अभिदान मिला।

जरुरी जानकारी | एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ को दूसरे दिन तक 93 प्रतिशत अभिदान

नयी दिल्ली, 21 नवंबर एनटीपीसी की अक्षय ऊर्जा इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के दूसरे दिन 93 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, शेयर बिक्री में 59,31,67,575 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 54,96,35,370 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 2.38 गुना अभिदान मिला, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 75 प्रतिशत का अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 34 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने एंकर निवेशकों से 3,960 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

10,000 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री पूरी तरह से नए शेयरों का निर्गम है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है। इस निर्गम का मूल्य दायरा 102-108 रुपये प्रति शेयर है।

आईपीओ से प्राप्त 7,500 करोड़ रुपये का उपयोग इसकी अनुषंगी कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनआरईएल) के बकाया कर्ज के आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान या पूर्व भुगतान के लिए किया जाएगा और एक हिस्सा सामान्य कंपनी कामकाज पर खर्च किया जाएगा। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी एक 'महारत्न' केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है, जिसके पास सौर और पवन ऊर्जा परिसंपत्तियों सहित अक्षय ऊर्जा पोर्टफोलियो है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2024 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).