जरुरी जानकारी | एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ को पहले दिन 33 प्रतिशत बोलियां मिलीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 33 प्रतिशत बोलियां मिलीं।
नयी दिल्ली, 19 नवंबर एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 33 प्रतिशत बोलियां मिलीं।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, शेयर बिक्री के तहत 59,31,67,575 शेयरों के मुकाबले 19,46,53,968 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 1.33 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 15 प्रतिशत अभिदान मिला।
एनटीपीसी की नवीकरणीय ऊर्जा इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने एंकर यानी बड़े निवेशकों से 3,960 करोड़ रुपये जुटाये हैं।
निर्गम के तहत 10,000 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री पूरी तरह से ताजा निर्गम है। इसमें कोई बिक्री पेशकश नहीं है।
निर्गम के लिए कीमत दायरा 102-108 रुपये प्रति शेयर है। यह 19 नवंबर को खुला और 22 नवंबर तक आवेदन दिये जा सकेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

