जरुरी जानकारी | वितरण क्षेत्र में कदम रखेगी एनटीपीसी, बीआरपीएल, बीवाईपीएल में हिस्सेदारी खरीदने को इच्छुक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने बिजली वितरण कारोबार में कदम रखने का निर्णय किया है। कंपनी अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) की दिल्ली में काम कर रही दो इकाइयों में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को लेकर रूचि जतायी है।

नयी दिल्ली, 27 मई सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने बिजली वितरण कारोबार में कदम रखने का निर्णय किया है। कंपनी अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) की दिल्ली में काम कर रही दो इकाइयों में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को लेकर रूचि जतायी है।

एडीएजी की दिल्ली में दो वितरण कंपनियां...बीएसईएस राजधानी पावर लि. (बीआरपीएल) और बीएसईएस यमुना पावर लि (बीबवाईपीएल)...है।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: टिड्डियों से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, एक बार जरुर पढ़ें.

एनटीपीसी मुख्य रूप से बजली उत्पादन क्षेत्र की कंपनी है, इस लिहाज से उसका यह कदम महत्वपूर्ण है।

दिल्ली विद्युत नियाममक आयोग (डीईआरसी) को 26 मई को लिखे पत्र में बिजली कंपनी ने कहा, ‘‘एनटीपीसी ने बिजली वितरण क्षेत्र में कदम रखने का निर्णय किया है और वितरण कंपनी (बीआरपीएल और बीवाईपीएल) खरीदने को लेकर गंभीर है।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus in Agra: ताज नगरी में मरीजों के ठीक होने की दर 87 फीसदी हुई, वायरस का प्रसार धीमा पड़ा.

पत्र में कहा गया है, ‘‘हमें मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि एडीएजी बीआरपीएल और बीवाईपीएल में अपनी 51 प्रतिशत हिस्सेदरी बेचना चाहता है।’’

कंपनी ने यह भी कहा कि, ‘‘एनटीपीसी बीआरपीएल और बीवाईपीएल में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदनेकी संभावना टटोलने को लेकर गंभीर है...।’’

इस बात की अटकलें हैं कि कई कंपनियां दोनों वितरण इकाइयों में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को इच्छुक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें