देश की खबरें | एनटीएजीआई ने कोविड बूस्टर खुराक के अंतराल को कम करके छह महीने करने की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की स्थायी तकनीकी उप-समिति (एसटीएससी) ने बृहस्पतिवार को कोविड​​-19 टीकों की दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच के अंतर को मौजूदा नौ से छह महीने तक कम करने की सिफारिश की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 जून टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की स्थायी तकनीकी उप-समिति (एसटीएससी) ने बृहस्पतिवार को कोविड​​-19 टीकों की दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच के अंतर को मौजूदा नौ से छह महीने तक कम करने की सिफारिश की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय अनुशंसा पर जल्द ही अंतिम फैसला लेगा।

सरकारी सलाहकार समिति की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में प्राथमिक टीकाकरण में लगाए गए कोविड रोधी टीके से अलग टीके की एहतियाती खुराक के तौर पर इस्तेमाल की व्यवहार्यता को लेकर वेल्लोर में क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) द्वारा किए गए एक अध्ययन के निष्कर्षों की भी समीक्षा की।

सूत्रों ने बताया कि एनटीएजीआई की समिति ने मंकीपॉक्स के खतरे और टीकाकरण की आवश्यकता पर भी बैठक में चर्चा की।

समिति के सदस्यों ने एहतियाती खुराक के लिए टीकों के मिश्रण पर परिणामों में एकरूपता की कमी पाई और कहा कि इसके लिए अभी कोई सिफारिश नहीं की जा सकती है। सीएमसी का अध्ययन कोविशील्ड और कोवैक्सीन पर था।

बैठक में मंकीपॉक्स के खतरे और टीकाकरण की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

सूत्रों में से एक ने ‘पीटीआई-’ को बताया, “हालांकि, सदस्यों का मानना था कि अभी कड़ी निगरानी की जरूरत है। देश में अब तक मंकीपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\