खेल की खबरें | एनएसडब्ल्यू सरकार ने भारतीय टीम को पृथकवास में ट्रेनिंग करने की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सिडनी और कैनबरा भारतीय टीम के आस्ट्रेलियाई दौरे पर सफेद गेंद के चरण की मेजबानी को तैयार हैं क्योंकि न्यू साउथ वेल्स सरकार ने दौरा करने वाली टीम को पहुंचने के बाद अनिवार्य पृथकवास के दौरान ट्रेनिंग की अनुमति दे दी है।

सिडनी, 22 अक्टूबर सिडनी और कैनबरा भारतीय टीम के आस्ट्रेलियाई दौरे पर सफेद गेंद के चरण की मेजबानी को तैयार हैं क्योंकि न्यू साउथ वेल्स सरकार ने दौरा करने वाली टीम को पहुंचने के बाद अनिवार्य पृथकवास के दौरान ट्रेनिंग की अनुमति दे दी है।

‘ईएसपीएनकिकइंफो’ की गुरूवार की खबर के अनुसार न्यू साउथ वेल्स सरकार (एनएसडब्ल्यू) और क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने एक समझौते के तहत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से लौटने वाले भारतीय और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पृथकवास के दौरान सिडनी में ट्रेनिंग की अनुमति दे दी है।

यह भी पढ़े | LPL 2020: लंका प्रीमियर लीग में सलमान खान के भाई सोहेल खान ने खरीदी कैंडी टस्कर्स टीम.

भारतीय टीम को पहले ब्रिसबेन पहुंचना था लेकिन क्वींसलैंड राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस दौरान विराट कोहली एंड कंपनी को ट्रेनिंग करने की अनुमति के लिये 14 दिन के पृथकवास नियम में राहत नहीं दी।

भारत को आस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे और चार टेस्ट मैच खेलने हैं।

यह भी पढ़े | KKR vs RCB 39th IPL Match 2020: अबू धाबी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की बड़ी जीत, कोलकाता को 8 विकेट से दी शिकस्त.

पहले दो वनडे सिडनी क्रिकेट मैदान पर 27 और 29 नवंबर को होंगे जिसके बाद अंतिम वनडे कैनबरा के मनुका ओवल में होगा।

पहला टी20 भी कैनबरा में खेला जायेगा जिसके बाद अंतिम दो टी20 सिडनी में खेले जायेंगे।

गुलाबी गेंद का टेस्ट 17 से 21 दिसंबर तक एडीलेड में दूधिया रोशनी में खेला जायेगा। अगर कोविड-19 हालात के कारण मेलबर्न अधिकारियों को एमसीजी में मैच की मेजबानी की अनुमति नहीं देता तो 26 दिसंबर से होने वाला बाक्सिंग डे टेस्ट एडीलेड में भी खेला जा सकता है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के भारतीय क्रिकेट बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद पूर्ण कार्यक्रम घोषित करने की उम्मीद है।

सिडनी में नव वर्ष टेस्ट मैच को सात से 11 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद टीमें 15 जनवरी से होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट के लिये ब्रिसबेन पहुंच जायेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड