एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एनएसई का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 2,488 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 2,488 करोड़ रुपये रहा।

जरुरी जानकारी | एनएसई का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 2,488 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, तीन मई नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 2,488 करोड़ रुपये रहा।

एनएसई ने बयान में कहा कि उसकी एकीकृत परिचालन आय मार्च तिमाही में 34 प्रतिशत बढ़कर 4,625 करोड़ रुपये रही।

एनएसई के निदेशक मंडल ने पिछले वित्त वर्ष के लिए 90 रुपये प्रति शेयर (प्री-बोनस) लाभांश की सिफारिश की है।

साथ ही, निदेशक मंडल ने मौजूदा एक शेयर के लिए चार बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है।

एकल आधार पर एनएसई का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 1,856 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल समान तिमाही में 1,810 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल परिचालन आय मार्च तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 4,123 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल समान तिमाही में 3,295 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2024 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).