देश की खबरें | एनआरएआई ने कोर ग्रुप के लिये अनिवार्य निशानेबाजी शिविर स्थगित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ ने कोरोना वायरस महामारी से उपजे हालाज के मद्देनजर ओलंपिक कोर समूह के लिये अनिवार्य अभ्यास शिविर स्थगित कर दिया है ।
नयी दिल्ली, 31 जुलाई राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ ने कोरोना वायरस महामारी से उपजे हालाज के मद्देनजर ओलंपिक कोर समूह के लिये अनिवार्य अभ्यास शिविर स्थगित कर दिया है ।
गुरूवार को कर्णी सिंह रेंज पर एक निशानेबाजी कोच कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाई गई थी । इसके कारण हालांकि रेंज बंद नहीं होगी । दिल्ली में कोरोना के मामले एक लाख से ऊपर हो गए हैं ।
एनआरएआई सचिव राजीव भाटिया ने कहा ,‘‘ शिविर स्थगित कर दिया गया है ।हम अगले सप्ताह तक कुछ विकल्प लेकर आयेंगे । उम्मीद है कि तब तक तस्वीर साफ हो जायेगी ।’’
कोर समूह के सदस्य कुछ निशानेबाज आठ जुलाई से यहां अभ्यास कर रहे हैं और वे सेहत तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अभ्यास जारी रखेंगे ।
यह भी पढ़े | India China Border Tension: लद्दाख में LAC से पूरी तरह पीछे हटने के चीन के दावे पर भारत ने किया खंडन.
भाटिया ने कहा ,‘‘ हालात ठीक रहे तो हम अगस्त के दूसरे सप्ताह में शिविर शुरू कर सकते हैं ।’’
विश्व कप पदक विजेता संजीव राजपूत, मनु भाकर और अनीश भानवाला पिछले कुछ दिनों से यहां अभ्यास कर रहे हैं । राजपूज और भाकर ने ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है जबकि भानवाला के भी भारतीय टीम में शामिल होने की उम्मीद है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)