जरुरी जानकारी | एनपीसीआई ने भीम एप से आंकड़े लीक होने के दावे को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आनलाइन भुगतान की सुविधा देने वाले भीम एप की परिचालक ‘दि नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) ने मंगलवार को कहा कि एप में उपयोगकर्ताओं की जानकारी लीक नहीं हुई है।

मुंबई, दो जून आनलाइन भुगतान की सुविधा देने वाले भीम एप की परिचालक ‘दि नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) ने मंगलवार को कहा कि एप में उपयोगकर्ताओं की जानकारी लीक नहीं हुई है।

इस एप के नेटवर्क में किसी भागीदार के छोर पर सुरक्षा चक्र में सेंध के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुये एनपीसीआई ने कहा कि इस समाचार की स्वतंत्र रूप से वैधता की जांच कराई गई जिसमें ग्राहकों की वित्तीय सूचनाओं के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की कोई जानकारी नहीं पाई गई।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: केरल में झमाझम बारिश, पूरे देश के लिए भी अच्छी खबर, जानें मानसून की बड़ी अपडेट.

भीम एप के अब तक 13.60 करोड़ डाउनलोड किये गये हैं।

एक इस्राइली शोध फर्म ने सोमवार को यह दावा किया था कि भीम एप के 70 लाख उपयोगकर्ताओं की जानकारी को संभवत: चुरा ली गयी है। उसने इसकी वजह सीएससी (साझा सेवा केंद्रों) ई- गवर्नेंस सविर्सिज के छोर में किसी तरह की खामी की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

शोध कंपनी ने कहा है कि इनमें से संभवत: कई उपयोगकर्ताओं की पैन कार्ड, वित्तीय लेनदेन के स्क्रीनशॉट की जानकारी चुरा ली गई हो।

बहरहाल, एनपीसीआई ने इस तरहके आरोप सामने आने के बाद एक डिजिटल जोखिम निगरानी कंपनी की सेवायें लीं और कहा कि भीम एप में किसी तरह की कोई जानकारी लीक नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट