जरुरी जानकारी | क्रेडिट कार्ड पर एनपीए 0.66 प्रतिशत बढ़ा : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. क्रेडिट कार्ड पर गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 0.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मार्च, 2023 में 2.94 प्रतिशत पर पहुंच गई हैं। ऋण सूचना कंपनी ट्रांसयूनियन सिबिल की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

मुंबई, 13 जुलाई क्रेडिट कार्ड पर गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 0.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ मार्च, 2023 में 2.94 प्रतिशत पर पहुंच गई हैं। ऋण सूचना कंपनी ट्रांसयूनियन सिबिल की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रेडिट कार्ड और व्यक्तिगत ऋण जैसे उत्पादों में डूबा कर्ज सबसे तेजी से बढ़ा है। यह रिपोर्ट नियामक की ओर से जोखिम भरे बिना गारंटी वाले कर्ज पोर्टफोलियो को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर 90 दिन से अधिक तक क्रेडिट कार्ड पर बकाया का भुगतान नहीं होने के मामले 2.94 प्रतिशत रहे हैं, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 0.66 प्रतिशत अधिक है। वहीं, व्यक्तिगत ऋण के लिए यह 0.4 प्रतिशत सुधार के साथ 0.94 प्रतिशत हो गया।

ऋण वृद्धि की नजर से क्रेडिट कार्ड पर बकाया राशि मार्च, 2023 में सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़ गई और व्यक्तिगत ऋण में यह 29 प्रतिशत बढ़ी।

रिपोर्ट में कहा गया कि संपत्ति के एवज में ऋण 38 प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाली खुदरा सेवा है। आमतौर पर छोटे कारोबारी अपने वित्तपोषण की जरूरतें पूरी करने के लिए यह ऋण लेते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now