एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अब भाजपा के किसी भी विधायक को सपा में नहीं लूंगा : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव मैदान में उतारने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फैसले पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा उन्हें पहले ही उनके घर भेज चुकी है।

देश की खबरें | अब भाजपा के किसी भी विधायक को सपा में नहीं लूंगा : अखिलेश

लखनऊ, 15 जनवरी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव मैदान में उतारने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फैसले पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा उन्हें पहले ही उनके घर भेज चुकी है।

भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के कुछ देर बाद सपा अध्यक्ष ने शनिवार को कहा कि अब वह भाजपा के किसी विधायक को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करेंगे और वे (भाजपा) जिसके टिकट काटना चाहते हैं, काट दें।

पार्टी मुख्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘कभी कहते थे मथुरा से लड़ेंगे, कभी कहते थे अयोध्या से लड़ेंगे, तो कभी प्रयागराज से लड़ने की बात कहते थे। मुझे खुशी इस बात की है कि भाजपा ने उन्हें पहले ही उनके घर भेज दिया। हालांकि, वह (योगी आदित्यनाथ) कल से गोरखपुर में हैं, अब मुझे लगता है कि उन्हें गोरखपुर में ही रहना पड़ेगा।’’

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘मैं भारतीय जनता पार्टी से कहूंगा कि अब उसके किसी भी विधायक या मंत्री को नहीं लूंगा। आप जिसके टिकट काटना चाहते हैं, काट सकते हैं।’’ हालांकि, उन्होंने बाद में कहा कि ‘एक को लूंगा’, लेकिन उसका नाम नहीं बताया। उन्होंने भाजपा छोड़ चुके पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के बारे में कहा कि चौहान को जल्द ही पार्टी में शामिल कर लिया जाएगा।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। यह सूची भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी महासचिव अरुण सिंह के साथ दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जारी की।

प्रधान ने कहा कि आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से भाजपा के उम्मीदवार होंगे और सिराथू से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उम्मीदवार होंगे। आदित्यनाथ गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे हैं। आदित्यनाथ और मौर्य वर्तमान में राज्य की विधान परिषद के सदस्य हैं। 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).