देश की खबरें | अब गुजरात में निजी लैब में 2500 रूपये में होगी कोरोना वायरस जांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात सरकार ने नागरिकों को राहत देते हुये गुरूवार को निजी प्रयोगशालाओं में कोविड—19 जांच शुल्क को घटा कर चार हजार रुपये से 2500 कर दिया है ।

अहमदाबाद, 25 जून गुजरात सरकार ने नागरिकों को राहत देते हुये गुरूवार को निजी प्रयोगशालाओं में कोविड—19 जांच शुल्क को घटा कर चार हजार रुपये से 2500 कर दिया है ।

इस घोषणा से दस दिन पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने दावा किया था कि गुजरात में विभिन्न राज्यों की अपेक्षा निजी प्रयोगशालाओं में कोविड—19 जांच महंगी है।

यह भी पढ़े | वाराणसी के लंगड़ा आम के बाद अब काला चावल बढ़ाएगा विदेशियों का जायका, ऑस्‍ट्रेलिया होगा निर्यात.

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि सरकार की ओर से अधिकृत प्रयोगशालायें अब कोविड—19 जांच के लिये चार हजार रुपये के बदले 2500 रुपये लेंगी ।

पटेल ने कहा कि नया शुल्क जल्दी ही प्रभावी होगा । उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति डाक्टर की पर्ची के साथ अगर प्रयोगशाला में जाता है तो उसे 2500 रुपये अदा करना होगा और अगर वह प्रयोगशाला सहायक को नमूना एकत्र करने के लिये अपने घर बुलाता है तो उसे तीन हजार रुपये देने होंगे ।

यह भी पढ़े | बिहार: अभिभावक के साथ बदतमीजी करने वाले पटना के स्कूल पर गिरी गाज, सरकार ने बनाई जांच कमिटी.

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अधिकृत शुल्क से अधिक अगर कोई निजी प्रयोगशाला वसूल करती है तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा ।

इस बीच सरकार की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुये विपक्ष के नेता परेश धनानी ने कहा कि कोरोना वायरस जांच के लिये लोगों से एक हजार रुपये से अधिक वसूल नहीं किया जाना चाहिये ।

इससे पहले 15 जून को एक ट्वीट में राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने पूछा था कि अहमदाबाद के निजी लैब कोरोना वायरस जांच के लिये क्यों 4500 रुपये वसूल कर रहे हैं जबकि मुंबई में यह दर 2200 रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\