विदेश की खबरें | रूस के विपक्षी नेता नवेलनी के शरीर में नोविचोक जहर मिला : जर्मनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उल्लेखनीय है कि राजनीतिज्ञ और भ्रष्टाचार की जांच करने वाले नवेलनी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर आलोचक हैं। वह 20 अगस्त को साइबेरिया से मॉस्को लौटते वक्त विमान में बीमार हो गए थे और विमान की आपात लैंडिंग कराकर ओमस्क शहर के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।

उल्लेखनीय है कि राजनीतिज्ञ और भ्रष्टाचार की जांच करने वाले नवेलनी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर आलोचक हैं। वह 20 अगस्त को साइबेरिया से मॉस्को लौटते वक्त विमान में बीमार हो गए थे और विमान की आपात लैंडिंग कराकर ओमस्क शहर के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।

नवेलनी को बाद में जर्मनी के चैरिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां के डॉक्टरों ने पिछले हफ्ते कहा कि नवेलनी को विष देने के संकेत मिले हैं।

यह भी पढ़े | COVID-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में 30 साल बाद आई मंदी, GDP में 7% की गिरावट दर्ज.

जर्मनी की चांसलर ऐंजेला मर्केल के प्रवक्ता स्टीफेन सियेबर्ट ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि जर्मनी की विशेष प्रयोगशाला में चल रही जांच में सबूत मिले हैं कि तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करने वाला नोवोचोक समूह का रसायन नवेलनी के शरीर में मौजूद है।

उल्लेखनीय है कि नोविचोक सोवियत दौर का विष है जिसका इस्तेमाल रूसी जासूस सर्जेई स्करीपाल और उनकी बेटी को ब्रिटेन में मारने के लिए किया गया था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: इमरान सरकार के राज में अल्पसंख्यकों का बुरा हाल, पाक की दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूरी दुनिया में प्रदर्शन.

सियेबर्ट ने कहा कि जर्मनी सरकार यूरोपीय संघ के साझेदारों और ‘नाटो’ को जांच के नतीजों से अवगत कराएगा।

उन्होंने कहा कि जर्मनी रूसी प्रतिक्रिया के संदर्भ में उचित रूप से संयुक्त प्रतिक्रिया देने के लिए साझेदारों से परामर्श करेगा।

रूस में नवेलनी के सहयोगियों का कहना है कि जानबूझकर विपक्षी नेता को देश के अधिकारियों द्वारा विष दिया गया। हालांकि, क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\