एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छह नवंबर : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ ‘ग्रेट मार्च’ शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महात्मा गांधी ने अन्याय और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई न सिर्फ भारत में शुरू की बल्कि विदेश में भी वह इसके खिलाफ डटकर लड़े जिसका गवाह दक्षिण अफ्रीका है। आज ही के दिन यानी छह नवंबर 1913 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के कुछ अन्यायपूर्ण कानूनों के खिलाफ मार्च किया था जिसे ‘ग्रेट मार्च’ के नाम से जाना जाता है।

देश की खबरें | छह नवंबर : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ ‘ग्रेट मार्च’ शुरू किया

नयी दिल्ली, छह नवंबर महात्मा गांधी ने अन्याय और भेदभाव के खिलाफ लड़ाई न सिर्फ भारत में शुरू की बल्कि विदेश में भी वह इसके खिलाफ डटकर लड़े जिसका गवाह दक्षिण अफ्रीका है। आज ही के दिन यानी छह नवंबर 1913 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के कुछ अन्यायपूर्ण कानूनों के खिलाफ मार्च किया था जिसे ‘ग्रेट मार्च’ के नाम से जाना जाता है।

इस मार्च में करीब दो हजार भारतीय खदान कर्मियों ने न्यूकासल से नेटाल तक की पदयात्रा की थी। साल 1906 में ट्रांसवैल सरकार ने दक्षिण अफ्रीका की भारतीय आबादी के पंजीकरण के लिए अपमानजनक अध्यादेश जारी किया जिसके बाद इस कानून का व्यापक विरोध किया गया था।

देश दुनिया के इतिहास में छह नवंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1763: ब्रिटिश फौज ने मीर कासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।

1860 : अमेरिका के लोगों ने अब्राहम लिंकन को देश का राष्ट्रपति चुना।

1913 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीतियों के खिलाफ महात्मा गांधी ने ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया।

1917 : रूसी क्रांति के दूसरे दौर की शुरुआत।

1937 : देश के प्रमुख नौकरशाह और राजनीतिज्ञ यशवंत सिन्हा का पटना में जन्म।

1956 : मित्र देशों की सेनाओं ने स्वेज नहर पर कब्जा किया। ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं ने मिस्र के सैनिकों के खिलाफ स्वेज नहर युद्ध में जीत दर्ज की।

1985 : हिंदी सिनेमा के सशक्त अभिनेता संजीव कुमार का निधन। ‘खिलौना’, ‘आंधी’, ‘मौसम’ और ‘अंगूर’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई। 1990 : नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद संभाला। वह 18 अप्रैल 1993 तक इस पद पर रहे।

2014 : सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माई वे’ का विमोचन।

2020 : ग्वाटेमाला में चक्रवात इटा के कारण हुए भूस्खलन में 37 लोगों की मौत।

2021 : अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन के निकट एक तेल टैंकर में विस्फोट में 92 लोगों की मौत, कई घायल।

2022 : तंजानिया में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर विक्टोरिया झील में गिरा, 19 लोगों की मौत।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).