एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | नोवाक जोकोविच दाहिने घुटने में चोट के कारण फ्रेंच ओपन से हटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने बताया कि ‘जोकोविच के दाहिने घुटने के ‘मीडियल मेनिस्कस’ में चोट है। इस चोट की गंभीरता का पता एमआरआई जांच के दौरान चला। जोकोविच को यह चोट विश्व रैंकिंग में 23वें स्थान के खिलाड़ी फ्रांसिस्को सेरुंडोलो के खिलाफ चौथे दौर में साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक चले मैच के दौरान लगी थी।

खेल की खबरें | नोवाक जोकोविच दाहिने घुटने में चोट के कारण फ्रेंच ओपन से हटे

फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने बताया कि ‘जोकोविच के दाहिने घुटने के ‘मीडियल मेनिस्कस’ में चोट है। इस चोट की गंभीरता का पता एमआरआई जांच के दौरान चला। जोकोविच को यह चोट विश्व रैंकिंग में 23वें स्थान के खिलाड़ी फ्रांसिस्को सेरुंडोलो के खिलाफ चौथे दौर में साढ़े चार घंटे से अधिक समय तक चले मैच के दौरान लगी थी।

चौबीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन को बुधवार को क्वार्टर फाइनल में दो बार के फ्रेंच ओपन उपविजेता कैस्पर रुड से मुकाबला करना था।  रूड को अब वॉकओवर मिल गया है और सेमीफाइनल में उनका सामना रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज अलेक्जेंडर ज्वेरेव या 11वें स्थान के खिलाड़ी एलेक्स डी मिनौर से होगा।

रोलां गैरो के बेताज बादशाह कहे जाने वाले 14 बार के चैम्पियन राफेल नडाल के पहले दौर में हारने के बाद अब तीन बार के फ्रेंच ओपन चैम्पियन जोकोविच के चोट के कारण हटने से यह तय हो गया कि पुरुष वर्ग में कोई खिलाड़ी पहली बार यहां चैम्पियन बनेगा।

इस दौड़ में रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज यानिक सिनर सबसे आगे है। सिनर ने मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में 10वीं रैंकिंग के खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-2, 6-4, 7-6 से हराकर सेमीफाइनल  का टिकट कटाया। वह अगले सप्ताह जारी होने वाली एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर जोकोविच की जगह लेंगे।

सिनर ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता और वह शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी हैं।

 जोकोविच को पिछले कुछ समय से घुटने की चोट के कारण परेशानी हो रही है। सेरुंडोलो के खिलाफ मैच के दौरान घुटने की दर्द के कारण उन्होंने मेडिकल टाइमआउट लिया था। वह अपने प्रशिक्षक से इलाज के बाद खेल में वापस लौटे।

सैंतिस साल के जोकोविच ने सोमवार शाम कहा था, ‘‘मुझे नहीं पता कि कल क्या होगा - या कल के बाद, क्या मैं कोर्ट पर उतर पाऊंगा और खेल पाऊंगा या नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप जानते हैं, मुझे ऐसी ही आशा है। चलो देखते हैं क्या होता हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).