एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | नोवाक जोकोविच रिकॉर्ड 14वीं बार विंबलडन के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अपना 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कवायद में लगे जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल में विश्व के 22वें नंबर के खिलाड़ी फ्लेवियो कोबोली को 6-7 (6), 6-2, 7-5, 6-4 से हराया।

खेल की खबरें | नोवाक जोकोविच रिकॉर्ड 14वीं बार विंबलडन के सेमीफाइनल में

अपना 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कवायद में लगे जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल में विश्व के 22वें नंबर के खिलाड़ी फ्लेवियो कोबोली को 6-7 (6), 6-2, 7-5, 6-4 से हराया।

इससे पहले तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन सिनर ने शानदार सर्विस और तेज फोरहैंड का इस्तेमाल करते हुए 10वीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन को 7-6 (2), 6-4, 6-4 से हराया।

जोकोविच को सिनर से पिछले चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा लेकिन विंबलडन में उन्होंने इटली के इस खिलाड़ी के खिलाफ जो दो मैच खेले हैं उनमें उन्होंने जीत हासिल की है।

जोकोविच ने कहा, ‘‘मैं इस बात को अच्छी तरह से जानता हूं कि इस समय यानिक को हराने के लिए मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।’’

इस बीच महिला एकल में इगा स्वियाटेक ने 19वीं वरीयता प्राप्त लियुडमिला सैमसोनोवा पर 6-2, 7-5 से जीत के साथ पहली बार विंबलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

स्वियाटेक फाइनल में जगह बनाने के लिए गैर-वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेनसिच से भिड़ेंगी जिन्होंने सातवीं वरीय मीरा एंड्रीवा को 7-6 (3), 7-6 (2) से हराया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).