देश की खबरें | संजय दत्त की जल्द रिहाई की जानकारी मांगने वाली याचिका के संबंध में सूचना आयोग को नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने 1993 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाका मामले में दोषी ठहराए गए अभिनेता संजय दत्त की जल्द रिहाई का ब्योरा मांगने वाली याचिका को लेकर महाराष्ट्र राज्य सूचना आयोग को नोटिस जारी किया।

मुंबई, 19 फरवरी बंबई उच्च न्यायालय ने 1993 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाका मामले में दोषी ठहराए गए अभिनेता संजय दत्त की जल्द रिहाई का ब्योरा मांगने वाली याचिका को लेकर महाराष्ट्र राज्य सूचना आयोग को नोटिस जारी किया।

राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए एजी पेरारिवलन की पिछले वर्ष जुलाई में दायर याचिका पर यह नोटिस जारी किया।

न्यायमूर्ति केके तातेड़ और न्यायमूर्ति आरआई चागला की खंडपीठ ने बुधवार को पेरारिवलन की याचिका पर सुनवाई की जोकि स्वयं की जल्द रिहाई के लिए दत्त के मामले का हवाला देना चाहता है।

पीठ ने सूचना आयोग को नोटिस जारी करने के साथ मामले की सुनवाई अगले महीने के लिए सूचीबद्ध की।

सूचना का अधिकार कानून के तहत पूछे गए सवालों के संबंध में महाराष्ट्र जेल विभाग से उचित प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं होने के चलते पेरारिवलन ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

पेरारिवलन ने दत्त की जल्द रिहाई से संबंधित जानकारी मांगी थी ताकि वह इसका हवाला अपने मामले में दे सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी