देश की खबरें | शरद पवार- फडणवीस की बैठक के बारे में कुछ भी रहस्यमयी नहीं है : शिवसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना ने शरद पवार और महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस के बीच हालिया बैठक को बुधवार को तवज्जो नहीं दी और कहा कि बैठक में कुछ भी ‘‘गोपनीय’’ नहीं है क्योंकि राकांपा प्रमुख का ऐसा व्यक्तित्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेता विभिन्न मुद्दों पर उनकी सलाह लेते रहते हैं।

Corona

मुंबई, दो जून शिवसेना ने शरद पवार और महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस के बीच हालिया बैठक को बुधवार को तवज्जो नहीं दी और कहा कि बैठक में कुछ भी ‘‘गोपनीय’’ नहीं है क्योंकि राकांपा प्रमुख का ऐसा व्यक्तित्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेता विभिन्न मुद्दों पर उनकी सलाह लेते रहते हैं।

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में इन कयासों को भी खारिज कर दिया गया कि सोमवार की बैठक के बाद ‘‘ऑपरेशन लोटस’’ के तहत महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल होगी।

संपादकीय में लिखा गया है, ‘‘फडणवीस और शरद पवार के बीच हाल में हुई बैठक में कोई गोपनीयता या रहस्य नहीं है। जिन लोगों को ऐसा लगता है वे शरद पवार को अच्छी तरह नहीं जानते हैं।’’ फडणवीस ने सोमवार की सुबह मुंबई में शरद पवार के आवास पर उनसे मुलाकात की थी।

बैठक के बाद फडणवीस ने कहा कि सर्जरी से ठीक होने के बाद पवार (80) के साथ यह शिष्टाचार मुलाकात थी।

शिवसेना महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार का नेतृत्व कर रही है जिसमें राकांपा और कांग्रेस भी शामिल हैं।

संपादकीय में कहा गया कि पवार ‘‘आराम’’ करने में विश्वास नहीं करते हैं और उनके समर्थक एवं आलोचक ‘‘उन्हें व्यस्त रखते हैं।’’

इसने कहा, ‘‘फडणवीस की पवार से मुलाकात पर कई तरह की कयासबाजियां शुरू हो गईं। कुछ ने कहना शुरू कर दिया कि महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन लोटस’ चल रहा है। बहरहाल, फडणवीस ने जो कहा वह सच है। यह पूरी तरह शिष्टाचार मुलाकात थी। पवार न केवल महाराष्ट्र के नेता हैं बल्कि वह पूरे देश के नेता हैं। प्रधानमंत्री मोदी सहित तमाम नेता उनसे विभिन्न मुद्दों पर सलाह लेते हैं।’’

शिवसेना ने इंदिरा गांधी और समाजवादी नेता जय प्रकाश नारायण की मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ नेताओं का व्यक्तित्व राजनीति से ऊपर होता है जैसा कि पवार का है।

शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र में कई नेता पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे से उनके आवास ‘मातोश्री’ में मुलाकात करने आते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान