देश की खबरें | केंद्रीय बजट में देश की 99 फीसदी लोगों के लिए कुछ नहीं: योगेंद्र यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बजट में देश के 99 फीसदी नागरिकों के लिए कुछ नहीं है और आरोप लगाया कि सरकार को केवल कुछ अमीरों की चिंता है।

श्रीनगर, एक फरवरी स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बजट में देश के 99 फीसदी नागरिकों के लिए कुछ नहीं है और आरोप लगाया कि सरकार को केवल कुछ अमीरों की चिंता है।

उन्होंने सरकार पर बजट में किसानों की चिंताओं पर कोई ध्यान नहीं देने का भी आरोप लगाया। यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ती असमानता है। इन मुद्दों पर बजट में एक भी शब्द नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें जनता के हितों की कोई चिंता नहीं है। केवल (गौतम) अडानी की गिरती संपत्ति के बारे में चिंता है। सरकार ने दिखाया कि वह केवल कुछ अमीर लोगों के बारे में चिंतित हैं। इस देश की 99 फीसदी जनता के लिए बजट में कुछ भी नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट है, ‘‘लेकिन किसान के बारे में इसमें कुछ नहीं दिखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि वे किसानों को भूल गए हैं। पहले किसानों को बजट में कुछ मिलता था। कुछ नहीं तो उनके बारे में बाते कही जाती थीं। अगर वह भी नहीं होता तो कम से कम किसी योजना को झांसा दिया जाता था।’’

यादव ने कहा, ‘‘इस बार, बजट से किसान पूरी तरह से गायब है। कृषि-उद्यमी, कंपनियां, डिजिटल स्टार्टअप, डिजिटल किसान हैं, लेकिन भारतीय किसान नहीं हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\