देश की खबरें | दिल्ली में 0-5 साल के दो लाख से ज्यादा बच्चों को नहीं लगा है चेचक और टायफायड का टीका : सरकारी सर्वे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार के एक सर्वेक्षण के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पांच साल तक आयु के दो लाख से ज्यादा बच्चों को चेचक और टायफायड जैसी बीमारियों से बचाव के लिए टीका नहीं लगा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी दिल्ली सरकार के एक सर्वेक्षण के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पांच साल तक आयु के दो लाख से ज्यादा बच्चों को चेचक और टायफायड जैसी बीमारियों से बचाव के लिए टीका नहीं लगा है।

‘दिल्ली के निवासियों का सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल’ शीर्षक वाला यह सर्वेक्षण नवंबर 2018 से नवंबर 2019 तक किया गया जिसमें शहर के 1.02 करोड़ लोगों को शामिल किया गया।

नवंबर 2020 में इस सर्वे की रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया गया। इस सर्वेक्षण में शहर के सामाजिक-आर्थिक ताना-बाना, धर्म, जाति, आय, शिक्षा, गंभीर बीमारियां, टीकाकरण की स्थिति, रोजगार और परिवहन के साधनों आदि पर ध्यान दिया गया है।

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘दिल्ली की आबादी में शून्य से पांच साल तक के बच्चों की संख्या 9.26 प्रतिशत है। इस आयु वर्ग के 77.54 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण हुआ है या हो रहा है। वहीं एक से आठ साल आयु वर्ग के 78.89 प्रतिशत बच्चों के टीकाकरण की सूचना मिली है।’’

रिपोर्ट के अनुसार, संख्या की बात करें तो शून्य से पांच साल तक आयु वर्ग के 9.5 लाख बच्चों में से 2.13 लाख बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है।

दिल्ली में सामान्य टीकाकरण सप्ताह में दो दिन (बुधवार और शुक्रवार) को 650 केन्द्रों पर और सरकारी अस्पतालों में प्रत्येक कार्यदिवस पर होता है।

दिल्ली एकमात्र प्रदेश है जिसने अपने संसाधनों की मदद से चेचक, रुबेला और टायफायड का टीकाकरण शुरू किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान