एजेंसी न्यूज

IPL 2024: आस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी का बड़ा बयान, पहले की तरह नहीं लेकिन विराट कोहली अभी भी जबर्दस्त

आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला टॉम मूडी का मानना है कि विराट कोहली की भी अपनी सीमायें हैं लेकिन भारत के इस स्टार बल्लेबाज ने ट्रेनिंग को लेकर अपनी प्रतिबद्धता के दम पर उसकी भरपाई कर दी है.

IPL 2024: आस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी का बड़ा बयान, पहले की तरह नहीं लेकिन विराट कोहली अभी भी जबर्दस्त
विराट कोहली (Photo Credit: IPL/Twitter)

IPL 2024: धर्मशाला, 10 मई आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला टॉम मूडी का मानना है कि विराट कोहली की भी अपनी सीमायें हैं लेकिन भारत के इस स्टार बल्लेबाज ने ट्रेनिंग को लेकर अपनी प्रतिबद्धता के दम पर उसकी भरपाई कर दी है. अपनी दमदार स्लॉग स्वीप के जरिये कोहली बीच के ओवरों में स्पिनरों को बखूबी खेल रहे हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ बृहस्पतिवार को 47 गेंद में 92 रन की पारी खेली और डीप मिड विकेट से सटीक थ्रो पर शशांक सिंह को रन आउट भी किया. यह भी पढ़ें: RCB के खिलाफ मैच में विराट कोहली के विकेट के बाद PBKS की मालकिन प्रीति जिंटा का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो

मूडी ने ‘स्टार स्पोटर्स क्रिकेट लाइव’ पर कहा ,‘‘ यह शानदार है. वह अब पहले की तरह वाला विराट कोहली नहीं है लेकिन अब वह 21 साल का भी नहीं है. वह 30 पार है लेकिन अभी भी ऐसा प्रदर्शन लाजवाब है.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ डीप से दौड़कर आना और इस तरह का थ्रो फेंकना आसान नहीं है. यह असाधारण है.’’

कोहली के अब आईपीएल के इस सत्र में 12 मैचों में 634 रन हो गए जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ 11 मैचों में 541 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं.

मूडी ने कहा ,‘‘ वह सिर्फ फील्डर नहीं है बल्कि बल्लेबाज भी है । उसने 92 रन की बेहतरीन पारी खेली और इतने समय बल्लेबाजी करने के बावजूद मैदान पर इस तरह कोई और भाग नहीं सकता. दूसरी पारी में भी उसने गजब का फोकस, उत्साह, फिटनेस और चपलता बनाये रखी और इस तरह का रन आउट किया.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).