खेल की खबरें | सिर्फ सूर्यकुमार नहीं, सभी के लिये योजना बनायी है: बाबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सूर्यकुमार यादव की आक्रामक बल्लेबाजी भले ही सभी टीमों के लिये भयभीत करने वाली हो लेकिन भारत के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले की तैयारियों में जुटे पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम एक विशेष बल्लेबाज को अतिरिक्त अहमियत नहीं देना चाहते।

मेलबर्न, 22 अक्टूबर सूर्यकुमार यादव की आक्रामक बल्लेबाजी भले ही सभी टीमों के लिये भयभीत करने वाली हो लेकिन भारत के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले की तैयारियों में जुटे पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम एक विशेष बल्लेबाज को अतिरिक्त अहमियत नहीं देना चाहते।

सूर्यकुमार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले क्रिकेटर हैं। वह मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हैं और उन्होंने सभी टीमों के गेंदबाजों की धुनाई की है।

बाबर ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘हमने सूर्यकुमार नहीं बल्कि प्रत्येक खिलाड़ी के लिये योजना बनायी है। हमारी एक योजना है और उम्मीद करते हैं कि इसे मैदान पर उचित तरीके से इस्तेमाल कर पायेंगे। ’’

पाकिस्तान के लिये अच्छी खबर है कि शान मसूद ने सिर की चोट से वापसी कर ली है।

बाबर ने बताया कि फखर जमां अब भी चोट से उबर रहे हैं और वह मैच के लिये उपलब्ध नहीं होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘शान मसूद उबर चुके हैं। उसने सारे टेस्ट पास कर लिये हैं। पिच दो दिन से ढकी थी लेकिन हम जानते हैं कि हमारी अंतिम एकादश कैसी होगी। ’’

अगर बारिश से मैच के ओवर घटते हैं तो इसके लिये भी बाबर की टीम तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैच कितने भी ओवरों का हो, हम तैयार हैं। लेकिन अगर पूरा मैच हो तो खेल प्रेमियों के लिये अच्छा होगा। ’’

शाहीन शाह अफरीदी भले ही आकर्षण का केंद्र हों लेकन बाबर ने कहा कि हारिस राउफ की गेंदबाजी में काफी सुधार हुआ है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के बीच एशिया कप विवाद को लेकर काफी तनाव चल रहा है लेकिन बाबर ने कहा कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच अच्छे रिश्ते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा भारतीय खिलाड़ियों के बीच अच्छा रिश्ता है और पेशेवर खिलाड़ी ऐसा ही करते हैं। इससे मैदान में रिश्तों में भी मदद मिलती है क्योंकि हम सभी अपनी टीमों के लिये शत प्रतिशत देते हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के करीब 20 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली और मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोलकाता में PM मोदी ने किया योग, लेह की बर्फीली चोटियों पर जवानों ने दिखाया दम देखें VIDEO

BAN vs AUS, 3rd T20I Match Preview: चट्टोग्राम में आज बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

BAN vs AUS, 3rd T20I Match Live Streaming In India: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश की नजरें सम्मान बचाने पर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त