विदेश की खबरें | नाटो के शीर्ष पद में मेरी रुचि नहीं: ईयू प्रमुख वॉन डेर लेयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रांस-अटलांटिक सैन्य गठबंधन में जेन्स स्टोल्टेनबर्ग के उत्तराधिकारी की चल रही तलाश के बीच उनका यह बयान सामने आया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ट्रांस-अटलांटिक सैन्य गठबंधन में जेन्स स्टोल्टेनबर्ग के उत्तराधिकारी की चल रही तलाश के बीच उनका यह बयान सामने आया है।

नार्वे के पूर्व प्रधानमंत्री स्टोल्टेनबर्ग 2014 से नाटो महासचिव हैं। उनका कार्यकाल पिछले साल समाप्त होने वाला था, लेकिन 2022 की शुरुआत में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद स्थिरता प्रदान करने के लिए उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया था।

नाटो सदस्यों के नेता 11-12 जुलाई को विलनियस, लिथुआनिया में एक शिखर सम्मेलन के लिए मिलेंगे जिस दौरान उत्तराधिकारी को चुना जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को सार्वजनिक रूप से प्रस्तावित नहीं किया गया है और स्टोल्टेनबर्ग के फिर से विस्तार की संभावना नहीं है।

यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा का नेतृत्व करने के लिए 2019 में चौंकानेवाली उम्मीदवार के रूप में उभरीं वॉन डेर लेयन के नाटो की अगली नेता होने को लेकर नियमित तौर पर अटकलें लगती रही हैं।

अधिकारियों और विशेषज्ञों का सुझाव है कि किसी महिला के लिए पहली बार कमान संभालने का समय आ गया है।

जर्मनी की 64 वर्षीय मध्यमार्गी-दक्षिणपंथी राजनीतिज्ञ वॉन डेर लेयन ने 2013 से 2019 तक अपने देश की रक्षा मंत्री के रूप में काम किया। मंगलवार को जर्मन प्रसारक ‘डब्ल्यूडीआर’ के साथ प्रसारित एक साक्षात्कार में इस संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने नाटो में जाने के विचार को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

उन्होंने जवाब दिया, “मैं निश्चित रूप से इसके लिए उपलब्ध नहीं हूं”।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि नाटो महान है, और अगर यह अस्तित्व में नहीं होता तो इसे बनाना पड़ता। मुझे नाटो में रक्षा मंत्री के रूप में काम करने में बहुत मजा आया, लेकिन मैं निश्चित रूप से उस काम के लिए उपलब्ध नहीं हूं। मेरी जगह यूरोप में है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड