एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरूणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरूणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अरूणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, दो जनवरी अरूणाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 16,719 बनी हुई है।

राज्य के निगरानी अधिकारी डॉ. लोबसांग झाम्पा ने बताया कि शुक्रवार को दो और लोग संक्रमण मुक्त हो गए जिसके बाद राज्य में कोविड-19 महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 16,566 हो गई।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की दर 99.08 फीसदी है।

डॉ. झाम्पा ने बताया कि राज्य में फिलहाल 97 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि अब तक यहां 56 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यहां संक्रमण के कारण मौत की दर 0.33 फीसदी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 3,78,364 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है जिनमें से 213 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2021 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).