खेल की खबरें | अपैया के गोल से नार्थईस्ट यूनाइटेड ने मुंबई सिटी को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. घाना के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्वेसी अपैया के गोल के दम पर नार्थईस्ट यूनाइटेड ने शनिवार को यहां मुंबई सिटी एफसी को 1-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार आगाज किया।

गोवा, 21 नवंबर घाना के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्वेसी अपैया के गोल के दम पर नार्थईस्ट यूनाइटेड ने शनिवार को यहां मुंबई सिटी एफसी को 1-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार आगाज किया।

मुंबई ने पहले 45 मिनट में 306 पास किए, लेकिन वह एक भी शॉट निशाने पर नहीं लगा पाई। पहले हाफ में मुंबई सिटी के अहमद जाहो को लाल कार्ड दिखाया गया। जाहो के मैदान से जाने के 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही मुंबई की मुश्किलें बढ़ गयी।

यह भी पढ़े | Mohammed Siraj Father Demise: सिराज के पिता के निधन पर BCCI ने दिया था भारत वापस जाने का विकल्प, तेज गेंदबाज ने टीम के साथ रहने का किया फैसला.

मोरक्को के जाहो को यह लाल कार्ड नॉर्थईस्ट के खासा कामरा को गिराने के कारण दिया गया। इसके बाद दोनों टीमें हाफ टाइम तक गोलरहित थी।

दूसरे हाफ में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की टीम ने मुंबई के एक खिलाड़ी के कम होने का बखूबी फायदा उठाया। हाइलैंडर्स ने आक्रामक फुटबाल खेलना शुरू कर दिया, जिसका उसे फायदा भी मिला।

यह भी पढ़े | IND vs AUS Series 2020-21: ऑस्ट्रेलिया में इस खास रणनीति के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं मोहम्मद शमी, देखें तस्वीर.

मैच के 47वें मिनट में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के आस्ट्रेलियाई डिफेंडर डायलन फॉक्स का हेडर मुंबई सिटी के रॉवलिन बोर्जेस के हाथ से टकरा गया। इस पर रेफरी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को पेनाल्टी दे दिया। अपैया ने इस पेनाल्टी को गोल में तब्दील करके नॉथईस्ट यूनाइटेड एफसी को 1-0 से आगे कर दिया।

मुंबई के पास 66वें मिनट में बराबरी का गोल दागने का अवसर था, लेकिन इस बार डिफेंडर सार्थक गोलुइ का हेडर से लगाया गया शॉट गोल पोस्ट के कुछ इंच ऊपर से निकल गया। अंतिम मिनटों में मुंबई की टीम ने बराबरी का गोल करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाई

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\