विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूसी रक्षा मंत्री से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकारी मीडिया ने यह बृहस्पतिवार को जानकारी दी। उसने यह भी बताया कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध के प्रति उत्तर कोरिया का समर्थन फिर सामने आया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सरकारी मीडिया ने यह बृहस्पतिवार को जानकारी दी। उसने यह भी बताया कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध के प्रति उत्तर कोरिया का समर्थन फिर सामने आया।

उत्तर कोरिया आज 1950-53 के युद्धविराम की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस युद्धविराम के बाद कोरियाई जंग थम गई थी।

उत्तर कोरिया की सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बताया कि किम और शोइगु की मुलाकात बुधवार को राजधानी प्योंगयांग में हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने ‘राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा तथा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के माहौल को लेकर आपसी चिंता के मामलों’ पर सहमति व्यक्त की। जिन मुद्दों पर सहमति बनी उनके बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दी गई।

केसीएनए के अनुसार इस भेंटवार्ता के दौरान शोइगु ने किम को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा लिखा गया ‘शुभकामना संदेश’ सौंपा। लेकिन न्यूज एजेंसी की खबर में यह नहीं बताया गया कि दोनों ने किन सैन्य मामलों पर चर्चा की।

उत्तर कोरिया यूक्रेन युद्ध के सिलसिले में रूस के पक्ष में खड़ा रहा है। उसका कहना है कि अमेरिका की अगुवाई में पश्चिमी देशों की ‘वर्चस्ववादी नीति’ ने रूस को अपने सुरक्षा हितों की रक्षा के वास्ते सैन्य कार्रवाई करने के लिए बाध्य किया है।

अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने उत्तर कोरिया पर यूक्रेन युद्ध में रूस को हथियार देने का आरोप आया है। लेकिन उत्तर कोरिया ने इस आरोप से इनकार किया है।

केसीएनए ने कहा कि किम शोइगु भेंट से ‘‘ राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाने में मदद करेगी।’’

केसीएनए ने यह भी बताया कि किम शोइगु को एक हथियार प्रदर्शनी में भी ले गए, जहां उत्तर कोरिया के कुछ नए हथियारों को रखा गया था। किम ने शोइगु को देश की सैन्य क्षमताओं का विस्तार करने की राष्ट्रीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बुधवार को शोइगु ने उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री कांग सुन नाम के साथ भी बातचीत की, जिसका उद्देश्य ‘दोनों देशों के रक्षा विभागों के बीच सहयोग को मजबूत करना’ था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\