विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि मिसाइल का प्रक्षेपण बुधवार को किया गया लेकिन इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि मिसाइल का प्रक्षेपण बुधवार को किया गया लेकिन इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
इस सप्ताह उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई यह दूसरी मिसाइल है।
हैरिस बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिय पहुंचेंगी और इस दौरान वह राष्ट्रपति यून सुक योल और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगी।
वह दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के दौरान प्रतिद्वंद्वी कोरिया को अलग करने वाले विसैन्यीकृत क्षेत्र का दौरा भी करेंगी।
उत्तर कोरिया के खिलाफ ताकत के प्रदर्शन के लिए अमेरिका और दक्षिण कोरियाई नौसेना के जहाज भी दक्षिण कोरिया के पूर्वी तट पर अभ्यास कर रहे हैं। सोमवार से शुरू हुए चार दिवसीय अभ्यास में परमाणु ऊर्जा से चलने वाला विमानवाहक पोत यूएसएस रोनाल्ड रीगन भी शामिल है।
अमेरिका और दक्षिण कोरिया एशियाई प्रायद्वीप में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम से बढ़ते खतरे के मद्देनजर संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं।
उत्तर कोरिया ने इस साल अपनी मिसाइल परीक्षण गतिविधियां तेज कर दी हैं। वर्ष 2022 में वह अब तक 30 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है, जिसमें 2017 के बाद पहली बार एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण भी शामिल है।
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने रविवार को अपने पूर्वी समुद्री क्षेत्र की ओर कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2022 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

