विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने नए परमाणु परीक्षण की तैयारी पूरी कर ली है : दक्षिण कोरिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से यहां बातचीत के बाद दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन ने कहा कि उत्तर कोरिया अगर इस दिशा में आगे बढ़ता है तो उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। संदेह है कि वह आने वाले दिनों में सातवां परमाणु परीक्षण कर सकता है।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से यहां बातचीत के बाद दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क जिन ने कहा कि उत्तर कोरिया अगर इस दिशा में आगे बढ़ता है तो उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। संदेह है कि वह आने वाले दिनों में सातवां परमाणु परीक्षण कर सकता है।

पार्क ने कहा, ‘‘ उत्तर कोरिया ने एक और परमाणु परीक्षण की तैयारी पूरी कर ली है और मुझे लगता है अब केवल एक राजनीतिक फैसला किया जाना है ।’’

इससे पहले, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने कहा था कि उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण की तैयारी पूरी करने के करीब है ।

पार्क ने कहा, ‘‘ अगर उत्तर कोरिया एक और परमाणु परीक्षण करता है, तो मुझे लगता है कि इससे केवल हमारी जवाबी कार्रवाई बढ़ेगी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध भी बढ़ाए जाएंगे।’’

प्रतिबंधों के अलावा पार्क ने नहीं बताया कि उत्तर कोरिया को इसकी और क्या कीमत चुकानी पड़ेगी और ना ही संबंध में कोई विस्तृत जानकारी दी कि कोई अवरोध नीति उसे कैसे रोक सकती है। हालांकि, ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी दक्षिण कोरिया तथा जापान जवाबी कार्रवाई के रूप में अपनी सेना की तैनाती में महत्वपूर्ण फेरबदल करेंगे।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, ‘‘दबाव बना रहेगा, यह जारी रहेगा और जैसा उचित होगा, इसे बढ़ाया जाएगा।’’

पार्क और ब्लिंकन दोनों ने जोर देकर कहा कि उत्तर कोरिया के लिए बिना किसी पूर्व शर्त के वार्ता का रास्ता खुला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\