विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि मिसाइल रविवार सुबह छोड़ी गयी। उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि मिसाइल रविवार सुबह छोड़ी गयी। उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी।

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी मिसाइल दागे जाने की पुष्टि की है।

जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने सूचित किया है कि उत्तर कोरिया की संदिग्ध मिसाइल जापान और कोरियाई प्रायद्वीप के बीच समुद्र में गिरी, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि यह मिसाइल जापान तट के कितने समीप गिरी।

जापान के एनएचके राष्ट्रीय टेलीविजन ने अज्ञात सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरी।

यह मिसाइल ऐसे वक्त में छोड़ी गयी है जब तीन दिन पहले उत्तर कोरिया ने कहा था कि उसने एक नए सामरिक हथियार ‘हाई-थ्रस्ट सॉलिड-फ्यूल मोटर’ का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया, अमेरिका के मुख्य भूभाग पर हमला करने के लिए एक बैलिस्टिक मिसाइल बनाने के मकसद से आगे बढ़ रहा है।

हाल के महीनों में उत्तर कोरिया ने परमाणु संपन्न बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है जिनमें पिछले महीने उसकी लंबी दूरी की हवासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) शामिल है।

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि अपने हथियारों का परीक्षण तेज कर रहा है ताकि वह उस पर लगे प्रतिबंधों में राहत पाने एवं अन्य छूट लेने के लिए अमेरिका पर दबाव बना सके।

बहरहाल, उत्तर कोरिया की परमाणु हमले की क्षमता की स्थिति का अभी कुछ पता नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान