विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने समुद्र की तरफ संदिग्ध बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र दागे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह इस साल उत्तर कोरिया द्वारा हथियारों के प्रदर्शन की कड़ी में नवीनतम परीक्षण हैं। यह प्रक्षेपण ऐसे समय हुआ है जब महामारी की शुरुआत के बाद से देश में कोरोना वायरस संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि की गई है।

यह इस साल उत्तर कोरिया द्वारा हथियारों के प्रदर्शन की कड़ी में नवीनतम परीक्षण हैं। यह प्रक्षेपण ऐसे समय हुआ है जब महामारी की शुरुआत के बाद से देश में कोरोना वायरस संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि की गई है।

जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई मिसाइल एक संभावित बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र हो सकता है। उसकी तरफ से और कोई विवरण नहीं दिया गया।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया की मिसाइल बृहस्पतिवार को देश (उत्तर कोरिया) के पूर्वी समुद्र की तरफ प्रक्षेपित की गई। बयान में और कोई जानकारी नहीं दी गई।

इस बीच उत्तर कोरिया में संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि करने के बाद देश के नेता किम जोंग-उन ने शहरों और काउंटी में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है।

कोविड-19 वैश्विक महामारी फैलने के दो साल से अधिक समय बाद उत्तर कोरिया में संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि की गई है।

उत्तर कोरिया ने अटकी हुई परमाणु कूटनीति के बीच अपने प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव बनाने के स्पष्ट प्रयास में इस साल मिसाइलों के कई परीक्षण किए हैं। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते वायरस रोधी कदमों के बावजूद, उत्तर कोरिया राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की कोशिश के तहत अपने हथियारों के परीक्षण जारी रखेगा।

बृहस्पतिवार को किया गया प्रक्षेपण इस साल उत्तर कोरिया द्वारा किया गया 16वां परीक्षण था। इनमें 2017 के बाद से उत्तर कोरिया के एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का किया गया पहला परीक्षण भी शामिल है। ऐसे संकेत भी हैं कि उत्तर कोरिया देश के पूर्वोत्तर में एक दूरस्थ परीक्षण मैदान में पांच वर्षों में अपना पहला परमाणु परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें