विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया-चीन के बीच मालगाड़ी की आवाजाही दोबारा शुरू: दक्षिण कोरिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था कोविड महामारी और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के चलते प्रभावित हुई है और पुनरुद्धार के लिए संघर्ष कर रही है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था कोविड महामारी और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के चलते प्रभावित हुई है और पुनरुद्धार के लिए संघर्ष कर रही है।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पिछले महीने कोविड-19 महामारी से उबरने का संशयपूर्ण दावा करते हुए प्रतिबंधों में ढील देने का आदेश जारी किया था।

उत्तर कोरिया के साथ संबंधों से जुड़े दक्षिण कोरियाई एकीकरण मंत्रालय ने कहा कि उसने सोमवार को फिर से शुरू हुई उत्तर कोरिया-चीन माल रेलवे सेवा का आकलन किया। हालांकि, न तो चीन और न ही उत्तर कोरिया ने इसकी पुष्टि की है।

एकीकरण मंत्रालय के प्रवक्ता चो जोंगहून ने कहा कि रेलगाड़ी सेवा कितने समय तक चलेगी और किस माल की आवाजाही पहले होगी, यह देखा जाना बाकी है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेबिन ने इसके बाद दैनिक प्रेसवार्ता में बताया कि चीन और उत्तर कोरिया अपने दो सीमावर्ती शहरों के बीच सीमापार माल आवाजाही को फिर से बहाल करने पर सहमत हुए हैं।

हालांकि, उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। सोमवार की सुबह दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी ने कहा कि चीन के सीमावर्ती शहर डानडोंग से चली 10 डिब्बे वाली मालगाड़ी को रेलवे पुल पार करके उत्तर कोरिया के सिनुइजु शहर में प्रवेश करते देखा गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now