खेल की खबरें | नोर्किया चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्किया चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला से मंगलवार को बाहर हो गये।

जोहानिसबर्ग, 21 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्किया चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला से मंगलवार को बाहर हो गये।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने उनकी चोट के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं बताया है। टीम में उनकी जगह किसी को शामिल नहीं किया गया है। नॉर्किया ने 12 टेस्ट में 47 विकेट लिए हैं, जिसमें तीन बार पांच विकेट शामिल हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जायेगा।

सीएसए से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ प्रोटियाज (दक्षिण अफ्रीकी) गेंदबाज एनरिक नॉर्किया लगातार चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से वह टेस्ट मैच में गेंदबाजी के लिए पर्याप्त रूप से उबरने में सफल नहीं रहे। वह चोट से उबरने के लिए विशेषज्ञों से सलाह ले रहे है। अभी उनकी जगह किसी और को टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है। ’’

नॉर्किया ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया है और उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन किया है।

आनन्द मोना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें