एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | गैर-खाद्य कर्ज में जनवरी में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंकों के गैर-खाद्य ऋण में इस साल जनवरी में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 8.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

जरुरी जानकारी | गैर-खाद्य कर्ज में जनवरी में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि

मुंबई, 26 फरवरी बैंकों के गैर-खाद्य ऋण में इस साल जनवरी में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 8.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़े के अनुसार कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिये कर्ज में वृद्धि बनी हुई है। जनवरी 2021 में इसमें 9.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो एक साल पहले जनवरी 2020 में 6.5 प्रतिशत थी।

वहीं उद्योग को कर्ज में आलोच्य महीने में 1.3 प्रतिशत की गिरावट आयी जबकि पिछले साल इसी माह (जनवरी) में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। मुख्य रूप से बड़े उद्योगों को दिये जाने वाले कर्ज में कमी के कारण यह गिरावट आयी है।

मझोले उद्योगों के कर्ज में जनवरी 2021 में 19.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 2.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। सूक्ष्म और छोटे उद्योगों के मामले में आलोच्य महीने में 0.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सेवा क्षेत्र को दिये गये कर्ज में जनवरी 2021 में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 8.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

व्यक्तिगत कर्ज में जनवरी 2021 में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो एक साल पहले जनवरी 2020 में 16.9 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).