Noida Old Age Home Sealed; एक बुजुर्ग महिला बंधी बाकि बुजुर्गों को बंद कमरों में रखा जाता था,कई महिला बुजुर्गों के शरीर पर भी आधे अधूरे कपड़े थे
नोएडा के एक वृद्धाश्रम में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग, नोएडा पुलिस और समाज कल्याण विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी की और वहां दयनीय हालत में मिले 39 बुजुर्गों को बचाया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 26 जून : नोएडा के एक वृद्धाश्रम में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग, नोएडा पुलिस और समाज कल्याण विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी की और वहां दयनीय हालत में मिले 39 बुजुर्गों को बचाया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने बताया कि सेक्टर-55 स्थित एक वृद्धाश्रम में यह छापेमारी की गई.
उन्होंने कहा, ‘‘छापेमारी के दौरान एक बुजुर्ग महिला बंधी मिली जबकि अन्य बुजुर्गों को तहखाने जैसे कमरों में बंद किया हुआ था. पुरुषों के पास कपड़े तक नहीं थे जबकि कई महिला बुजुर्गों के शरीर पर भी आधे अधूरे कपड़े थे.’’ उन्होंने बताया कि सभी लोगों को दो से तीन दिन में सरकारी वृद्धाश्रम में स्थानांतरित किया जाएगा. यह भी पढ़ें : एमएसएमई इकाइयां ‘आत्मनिर्भर’ भारत का आधार हैं : योगी आदित्यनाथ
भराला ने बताया कि इसी वृद्धाश्रम का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक बुजुर्ग महिला को हाथ बांधकर कमरे में रखा गया था. उन्होंने बताया कि यह वीडियो समाज कल्याण विभाग लखनऊ के पास गया जिसके बाद छापेमारी के निर्देश मिले. राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 01:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

