एजेंसी न्यूज

Noida: युवक ने 12 वर्षीय लड़के से कुकर्म किया, गिरफ्तार हुआ

सेक्टर 113 क्षेत्र के परथला गांव में 12 वर्षीय लड़के से एक युवक ने रविवार को जबरन कुकर्म किया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Noida: युवक ने 12 वर्षीय लड़के से कुकर्म किया, गिरफ्तार हुआ
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नोएडा (उप्र), 4 जुलाई : सेक्टर 113 क्षेत्र के परथला गांव में 12 वर्षीय लड़के से एक युवक ने रविवार को जबरन कुकर्म किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित सेक्टर 113 क्षेत्र के परथला गांव निवासी अपने नाना घर पर रहने के लिए आया था.

वह गांव के पास बने पानी के प्लांट के पास खेल रहा था. उसी दौरान पानी के प्लांट में काम करने वाले रोशन नामक युवक ने उसे पकड़ लिया तथा उसका मुंह दबा कर झाड़ियों में ले गया. आरोप है कि रोशन ने पीड़ित से कुकर्म किया. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के ठिकाने से छह ‘स्टिकी’ बम समेत हथियारों का जखीरा बरामद

पीड़ित ने अपने नाना के घर पहुंच कर अपनी आपबीती मामा को बताई, जिसके बाद उसके मामा ने पुलिस से शिकायत की.

अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी रोशन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2022 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).