Noida Shocker: फोन की ईएमआई मांगने पर युवक की हत्या, दो दोस्त गिरफ्तार
नोएडा के पास एक सेल्समैन की उसके तीन दोस्तों ने कथित तौर पर रूमाल से गला घोंटकर हत्या कर दी. इनमें से एक ने मृतक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके 30,000 रुपये का मोबाइल फोन खरीदा था लेकिन ईएमआई का भुगतान करने से इनकार कर रहा था.
नोएडा (उप्र), 13 दिसंबर : नोएडा के पास एक सेल्समैन की उसके तीन दोस्तों ने कथित तौर पर रूमाल से गला घोंटकर हत्या कर दी. इनमें से एक ने मृतक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके 30,000 रुपये का मोबाइल फोन खरीदा था लेकिन ईएमआई का भुगतान करने से इनकार कर रहा था. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को हुई और आरोपियों ने शव को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक सुनसान इलाके में नाले में फेंक दिया. इसने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है.
पुलिस के मुताबिक, अमन ने करीब एक महीने पहले ईएमआई पर मोबाइल फोन खरीदने के लिए शुभंजय (24) के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया था.पुलिस के मुताबिक, शुभंजय
ने अमन से पहली किस्त का भुगतान करने के लिए कहा. हालांकि, अमन ने भुगतान करने से इनकार कर दिया, जिसके कारण उसके और शुभंजय के बीच बहस हुई. यह भी पढ़ें : Rajasthan New CM Bhajan Lal Sharma: 15 मिनट में तय हुआ राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का नाम, घोषणा के बाद छाया सन्नाटा
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) हृदेश कठेरिया ने कहा, ‘‘रविवार की रात, अमन ने शुभंजय को शराब पीने के लिए मिलने को कहा और कहा कि वह पैसे भी लौटा देगा. अमन के साथ विवेक (25) और पुनीत (21) भी थे. चारों ने शराब पी. बाद में तीनों आरोपियों ने गला घोंटकर शुभंजय की हत्या कर दी और उसके शव को नाले में फेंक दिया.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2023 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

