देश की खबरें | नोएडा : व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नोएडा (उप्र), 13 मई नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
रबूपुरा के थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुस्लिम तथा आबिद हैं।
सिंह ने बताया कि आरोपियों ने अफलातून नामक युवक को चार मई को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी तथा शव को रबूपुरा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव के पास फेंक दिया था।
उन्होंने बताया कि अफलातून का शव आठ मई को पुलिस को मिला था। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा तथा अफलातून का मोबाइल फोन बरामद किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों में से एक का अफलातून की पत्नी से अवैध संबंध था और वह इसमें बाधक बन रहा था, इसलिए उसने अपने साथी की मदद से उसकी हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस हत्या में अफलातून की पत्नी की क्या भूमिका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2023 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

