देश की खबरें | नोएडा : दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 13 पेटी अवैध शराब बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर थाना पुलिस ने पिछली रात गश्त के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उसके पास से 13 पेटी अवैध शराब और हरियाणा में बनी शराब बरामद की है।
नोएडा (उत्तर प्रदेश), छह अगस्त गौतमबुद्ध नगर थाना पुलिस ने पिछली रात गश्त के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उसके पास से 13 पेटी अवैध शराब और हरियाणा में बनी शराब बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात गश्ती दल को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने गांव गढ़ी चौकखंडी के पास से सुरजीत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।
उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बीती रात अगाहपुर गांव के पास से जितेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर उसके पास से हरियाणा में बनी शराब के 20 पव्वे बरामद किए।
पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2021 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

