देश की खबरें | नोएडा : लिवइन में रह रही महिला की हत्या कर शव को ठिकाने वाले दो भाई गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के सूरजपुर में लिवइन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने वाले दो भाइयों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा (उप्र), 21 सितंबर नोएडा के सूरजपुर में लिवइन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने वाले दो भाइयों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

सूरजपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मलकपुर गांव में रहने वाली सीमा 11 सितंबर से अपने घर से लापता थी। उसकी बहन ने 17 सितंबर को उसकी गुमशुदी की रिपोर्ट थाना सूरजपुर में दर्ज कराई थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने दीपांशु तथा सुधांशु नामक दो भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दोनों ने सीमा की 11 सितंबर की हत्या कर शव को नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में फेंक दिया था।

उन्होंने बताया कि सीमा की बहन ने नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की पहचान अपनी बहन के रूप में की।

थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुधांशु तथा दीपांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि सुधांशु दो साल से सीमा के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों को एक बच्चा भी हुआ था। लेकिन सुधांशु ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों की नहीं दी थी।

उन्होंने बताया कि सुधांशु के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इस बात का पता चलने पर सीमा ने सुधांशु से लड़ाई की जिसके बाद सुधांशु और उसके भाई दीपांशु ने सीमा को मारने की साजिश रची और नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में ले जाकर उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान