देश की खबरें | नोएडा : व्यक्ति ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पत्नी की हथौड़े से वार कर हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-15 में रहने वाली एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की शुक्रवार को उसके पति ने कथित तौर पर हथौड़े से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नोएडा (उप्र), चार अप्रैल गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-15 में रहने वाली एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की शुक्रवार को उसके पति ने कथित तौर पर हथौड़े से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था।
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रामबदन सिंह ने बताया कि सेक्टर-15 के सी-ब्लॉक में रहने वाली आसमा (42) को उनके पति एन. हैदर (55) ने आज दोपहर को हथौड़े से सिर पर वार करके लहूलुहान कर दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई।
सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने पुलिस को बताया है कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है।
डीसीपी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

