देश की खबरें | नोएडा में अध्यापिका पर 16 वर्षीय छात्र को अगवा करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के सेक्टर-123 में स्थित उन्नति विहार कॉलोनी में रहने वाले विजय शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनके 16 वर्षीय बेटे को ट्यूशन पढ़ाने वाली 23 वर्षीय महिला ने उसे अगवा कर लिया है।

नोएडा (उप्र), 16 जनवरी नोएडा के सेक्टर-123 में स्थित उन्नति विहार कॉलोनी में रहने वाले विजय शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनके 16 वर्षीय बेटे को ट्यूशन पढ़ाने वाली 23 वर्षीय महिला ने उसे अगवा कर लिया है।

छात्र के पिता ने इस बाबत अध्यापिका के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

सेक्टर-113 के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद प्रजापति ने बताया कि उन्नति विहार कॉलोनी में रहने वाले विजय शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका 16 वर्षीय बेटा अनुराग शुक्ला उसी कॉलोनी में रहने वाली आयशा के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था।

विजय शुक्ला ने आरोप लगाया है कि अध्यापिका उनके बेटे को अगवा करके फरार हो गई है।

प्रजापति ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला छात्र को पसंद करने लगी थी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छात्र को बरामद करने के लिए पुलिस के दो दल गठित किए हैं।

वहीं, थाना नालेज पार्क क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की को एक व्यक्ति ने होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर कथित तौर बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नॉलेज पार्क थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सैनी गांव निवासी दीपक उसे एक होटल में लेकर गया और उसने वहां पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया तथा उससे दुष्कर्म किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\