देश की खबरें | नोएडा : अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
नोएडा, 28 जनवरी उत्तर प्रदेश के नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि नोएडा थाना सेक्टर 39 सीमा क्षेत्र में शनिवार रात दो कारें आपस में टकरा गई, जिससे एक कार में सवार सनी देव प्रियदर्शी (27) और एक वर्षीय बच्ची तेजस प्रियदर्शी की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मीडिया प्रभारी के मुताबिक, वहीं थाना ईकोटेक-तीन सीमा क्षेत्र में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में राजकरण (18) की मौत हो गई।
इसके अलावा थाना रबूपुरा, थाना जेवर और थाना सेक्टर -113 में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी।
अधिकारी ने बताया कि थाना जेवर सीमा क्षेत्र में मारे गये व्यक्ति का नाम सत्य प्रकाश (32) है, जो मूल रूप से इटावा का रहने वाला था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2024 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

