देश की खबरें | नोएडा: लहसुन विक्रेता को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा सेक्टर-88 में एक लहसुन विक्रेता को निर्वस्त्र कर सब्जी मंडी में घुमाने के मामले में दो फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिसकर्मियों की तीन गठित की गई है। पुलिस ने एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 21 सितंबर नोएडा सेक्टर-88 में एक लहसुन विक्रेता को निर्वस्त्र कर सब्जी मंडी में घुमाने के मामले में दो फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिसकर्मियों की तीन गठित की गई है। पुलिस ने एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी सुंदर और भगवानदास को मंगलवार को ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

फेज-दो के थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया है, लेकिन दोनों की अंतिम लोकेशन दिल्ली में मिली थी।

उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों के बारे में पता चला है कि वे गाजियाबाद और शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। इस संबंध में टीम ने बुधवार को सब्जी मंडी के स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक, मैनपुरी निवासी सब्जी विक्रेता सेक्टर-88 स्थित मंडी में ठेले पर लहसुन बेचता है। उसने एक महीने पहले सुंदर नामक आढ़ती से 5,600 रुपये का सामान उधार लिया था। सोमवार को उसने आढ़ती सुंदर को 2,500 रुपए दे दिए और बाकी पैसे बाद में देने की बात कही। पूरे पैसे एक बार में नहीं मिलने से नाराज सुंदर ने अपने मुनीम और दो मजदूरों को बुलाया और चारों ने मिलकर लहसुन विक्रेता को दुकान में बंद कर दिया तथा डंडों से उसकी पिटाई की और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि इतना ही नहीं आरोपियों ने लहसुन विक्रेता को निर्वस्त्र कर सब्जी मंडी में घुमाया भी। इस घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद देर शाम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान