एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा : पुलिस ने ट्रक में भरकर ले जाये जा रहे गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया, तीन गायें मृत मिलीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में पुलिस ने एक ट्रक में कथित रूप से भरकर ले जाए जा रहे गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया और इस वाहन में तीन गायें मृत भी पायी गयीं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नोएडा : पुलिस ने ट्रक में भरकर ले जाये जा रहे गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया, तीन गायें मृत मिलीं

नोएडा(उप्र), 12 नवंबर नोएडा में पुलिस ने एक ट्रक में कथित रूप से भरकर ले जाए जा रहे गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया और इस वाहन में तीन गायें मृत भी पायी गयीं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक में कुल 21 गोवंशीय पशु थे, जिनमें से तीन गायें मृत मिलीं और दो गायें बेहोश पाई गयीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुक्त कराये गये गोवंशीय पशुओं को गौशाला पहुंचाया और बेहोश गायों की चिकित्सा जांच की जा रही है।

थाना बीटा (दो) प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक ट्रक में गोवंशीय पशुओं को भर कर ले जाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लोगों ने आशंका व्यक्त की थी कि इन पशुओं को मारने के लिए ले जाया जा रहा है।

गोयल ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रक को रोक लिया लेकिन वाहन चालक मौके से भाग निकला।

उन्होंने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).