देश की खबरें | नोएडा: क्रेन की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत, मां घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार को अपने दो बच्चों के साथ सड़क पार कर रही एक महिला को क्रेन ने टक्कर मार दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नोएडा, 22 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार को अपने दो बच्चों के साथ सड़क पार कर रही एक महिला को क्रेन ने टक्कर मार दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-104 में स्टर्लिंग मॉल के निकट मंगलवार अपराह्न हुए इस हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी जबकि दुर्घटना में मां घायल हो गयी।
सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अनिता त्रिपाठी नाम की महिला अपने दो बच्चों के साथ सड़क पार कर रही थी कि तभी एक अज्ञात क्रेन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
एक बच्चे की उम्र तीन वर्ष और दूसरा बच्चा डेढ़ वर्ष का है।
उन्होंने बताया कि इस घटना में महिला घायल हो गयी जबकि उसकी गोद में मौजूद डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस मामले में महिला के पति की शिकायत पर क्रेन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2024 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

