देश की खबरें | नोएडा : वाहन जांच के दौरान कार से 61 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद गौतमबुद्ध नगर में नोएडा की यातायात पुलिस ने बुधवार को वाहन जांच के दौरान एक कार को रोका, जिसमें 61 लाख 60 हजार रुपए मिले।

नोएडा (उप्र), 13 दिसंबर जनपद गौतमबुद्ध नगर में नोएडा की यातायात पुलिस ने बुधवार को वाहन जांच के दौरान एक कार को रोका, जिसमें 61 लाख 60 हजार रुपए मिले।

पुलिस ने जब कार चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह पैसा एक शराब कारोबारी का है, जिसे वे लोग गाजियाबाद स्थित कार्यालय से एक बैंक में जमा कराने जा रहे थे।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कार सहित चालक को थाना बिसरखपुर लाकर उससे पूछताछ की गई।

उन्होंने बताया कि जिस कंपनी का रुपया बताया जा रहा है, उस कंपनी के अधिकारी को बुलाया गया तथा उन्हें नकदी लाने-ले जाने के समय सुरक्षा मानकों का पालन न करने के संबंध में नोटिस दिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि कार के सभी शीशे काले होने के संबंध में चालान किया गया। उन्होंने बताया कि नकदी की जानकारी के लिए आयकर विभाग को अवगत कराया गया है।

उन्होंने बताया कि आयकर विभाग की टीम इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\