एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा: दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे 160 से अधिक किसानों को गिरफ्तार किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा के ‘दलित प्रेरणा स्थल’ पर धरना दे रहे 160 से अधिक किसानों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नोएडा: दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे 160 से अधिक किसानों को गिरफ्तार किया गया

नोएडा (उप्र), तीन दिसंबर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा के ‘दलित प्रेरणा स्थल’ पर धरना दे रहे 160 से अधिक किसानों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा, भारतीय किसान यूनियन (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना, किसान नेता रूपेश वर्मा, सुनील फौजी, सुनील प्रधान, उदल यादव और अमन भाटी समेत कई किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

सरकार द्वारा अधिग्रहित की गई अपनी जमीन के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर ये किसान सोमवार को महामाया फ्लाईओवर के पास एकत्र होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें दलित प्रेरणा स्थल के पास रोक लिया था जिसके बाद वहीं किसान धरने पर बैठ गए थे।

पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिव हरि मीणा ने बताया कि पुलिस ने दोपहर करीब डेढ़ बजे 160 से ज्यादा किसानों को गिरफ्तार कर लिया।

सुखबीर खलीफा ने कहा कि पुलिस ने उन्हें तथा अन्य किसान नेताओं को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि किसान गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं है और वे अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

किसानों को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने मुजफ्फरनगर में शाम चार बजे पंचायत बुलाई है जिसमें उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी शामिल होंगे।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2024 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).