देश की खबरें | नोएडा मेट्रो उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो के लिए ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाएगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन 21 से 25 सितंबर तक उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो के दौरान एक्वा लाइन पर ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाएगा।
नोएडा, 20 सितंबर नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन 21 से 25 सितंबर तक उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो के दौरान एक्वा लाइन पर ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाएगा।
उत्तर प्रदेश आईटीएस का पहला संस्करण ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि शो में दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक आम जनता के लिए प्रवेश निःशुल्क है।
एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक लोकेश एम. ने कहा कि आगंतुक निकटतम मेट्रो स्टेशन नॉलेज पार्क के माध्यम से प्रदर्शनी तक पहुंच सकते हैं।
स्टेशनों पर भीड़ से बचने और आगंतुकों की भीड़ को प्रबंधित करने के लिए एनएमआरसी ने ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ा दी है। उन्होंने एक बयान में कहा, सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक हर 7.5 मिनट में ट्रेन उपलब्ध होगी।
आमतौर पर एक्वा लाइन पर मेट्रो ट्रेनें 10 मिनट के अंतराल पर चलती हैं। हालांकि, एनएमआरसी के अनुसार, भीड़ वाले समय पर ..सुबह आठ से 11 बजे तक और शाम पांच से आठ बजे तक.. ट्रेनें 7.5 मिनट के अंतराल पर चलती हैं।
एमडी ने यह भी कहा कि आठ एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशनों - सेक्टर 51, सेक्टर 76, एनएसईजेड, सेक्टर 142, सेक्टर-137, परी चौक, अल्फा 1 और डेल्टा 1 पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध है।
पुलिस ने उत्तर प्रदेश आईटीएस के दौरान विदेशियों सहित दो लाख से अधिक आगंतुकों का के आने का अनुमान लगाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)