देश की खबरें | नोएडा के वकील की जमीनी विवाद के कारण हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के एक वकील की जमीनी विवाद के चलते बृहस्पतिवार सुबह गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी गई।
नोएडा (उप्र), 17 दिसंबर नोएडा के एक वकील की जमीनी विवाद के चलते बृहस्पतिवार सुबह गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी गई।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीटा- दो थाना क्षेत्र के सेक्टर 36 में रहने वाले वकील फतेह मोहम्मद खान (36) की बृहस्पतिवार सुबह गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी गई।
उन्होंने बताया कि खान अपने घर के बाहर टहल रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि यह हत्या जमीनी रंजिश को लेकर की गई है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)