Noida: सीवर की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से मजदूर की मौत
नोएडा के सेक्टर-60 स्थित एक कंपनी में सीवर की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
नोएडा, 16 अक्टूबर : नोएडा के सेक्टर-60 स्थित एक कंपनी में सीवर की सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्रांजुल रंजन राउत (45) एक कंपनी में कल सीवर की सफाई करने गए थे.
राउत सफाई करने के लिए सीवर के टैंक में उतरे. इस दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से वह बेहोश हो गए. उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें : NCR Air Pollution: एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति खतरनाक स्तर पर पहुंची
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन की शिकायत मिलने पर पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी.
संबंधित खबरें
Petrol Price Today, March 20, 2026: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारत में पेट्रोल के दाम स्थिर; जानें दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों के लेटेस्ट रेट्स
Silver Rate Today, March 20, 2026: चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; जानें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर का भाव
Gold Rate Today, March 20, 2026: आसमान पर पहुंचे सोने के दाम, दिल्ली-मुंबई सहित आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? जानें लेटेस्ट रेट्स
Madhu Malhotra Dies: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मधु मल्होत्रा नहीं रहीं, मुंबई में 72 साल की उम्र में निधन
\