Noida: होटल से लाखों रुपए के अवैध पटाखे बरामद, होटल संचालक सहित चार आरोपी गिरफ्तार
नोएडा में पुलिस ने सेक्टर 12 स्थित एक होटल में शनिवार को छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए और इस मामले में होटल संचालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
नोएडा (उप्र), 19 अक्टूबर : नोएडा में पुलिस ने सेक्टर 12 स्थित एक होटल में शनिवार को छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए और इस मामले में होटल संचालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रामबदन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 12 स्थित एक होटल में कुछ लोग ठहरे हैं जिनके पास अवैध पटाखे हैं और वे दीपावली के अवसर पर इन्हें बेचने की फिराक में हैं.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर वहां छापा मारा तथा मौके से अभिनव, अमन तथा केशव नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि उनके पास से पांच बोरों में भरे हुए लाखों रुपए के अवैध पटाखे बरामद हुए. यह भी पढ़ें : ईडी ने कर्नाटक के एमयूडीए कार्यालय में लगातार दूसरे दिन भी छापेमारी जारी रखी
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि होटल के अधिकारी अमित को इस संबंध में पूरी जानकारी थी जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है और विधिक कार्रवाई की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2024 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

